कंप्यूटर बहुत सारे पार्ट्स से मिलकर बना होता है। अगर कोई एक पार्ट्स नहीं होगा तो कंप्यूटर नहीं चल पाएगा। फिर चाहे वो सीपीओ हो, मदरबोर्ड हो या बैटरी हो। साथ ही माउस हो या कीबोर्ड, कंप्यूटर को चलाने में सब का अहम योगदान होता है।
मदरबोर्ड क्या है? Full information of Motherboard in hindi
मदरबोर्ड कंप्यूटर या लैपटॉप के अंदर लगा हुआ एक ऐसा सर्किट बोर्ड होता है! जिससे कंप्यूटर का हर पार्ट जुड़ा होता है। यानी सीपीयू, रेम, डीवीडी राइटर, ग्राफिक कार्ड हार्डडिस्क, प्रोफेसर, माउस, की-बोर्ड। ये सभी कंप्यूटर पार्ट्स मदरबोर्ड से ही कनेक्टेड होते है। इसको हम पीसीबी यानी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड भी कहते हैं।
इसके लिए ऊपर की इमेज देख कर समझ सकते है। वैसे तो मदरबोर्ड भी बहुत सारी छोटी-छोटी चीजें लगी होती है, लेकिन हम यहाँ आपको जो मेन पार्ट के बारे में ही बताएंगे। मदरबोर्ड के निम्न पार्ट्स होते है –
Processor Socket
सीपीओ सॉकेट कंप्यूटर के अंदर मदरबोर्ड में लगा हुआ वो पार्ट होता है, जिसपर प्रोसेसर लगाया जाता है। हर कंप्यूटर में प्रोसेसर को कंप्यूटर की क्षमता के अनुसार लगाया जाता है। जैसे आपने नाम सुना होगा सिंगल कोर, डुअल कोर, क्वाड कोर इत्यादि।
RAM Slot
रैम स्लॉट में कंप्यूटर की रैम लगी होती है। रैम का फुल फॉर्म होता है Random-access memory ये कंप्यूटर का एक छोटा सा पार्ट है लेकिन बहुत इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता है। जब भी हम कंप्यूटर को खरीदने जाते हैं तो अच्छी रैम वाला कंप्यूटर खरीदते हैं। ताकि वो सही स्पीड से काम कर सके। जितनी ज्यादा रैम वाला कंप्यूटर होगा। वो उतना ही स्मूथ और बिना रूके हुए चलेगा। क्योंकि ज्यादा रैम वाला कंप्यूटर एक साथ कई सारी एप्लिकेशन को रन कर सकता है। जबकि कम रैम वाला कंप्यूटर ज्यादा ऐप्लिकेशन एक साथ खोलने पर हैंग हो जाता है। क्योंकि वो हैंडल नहीं कर पाता है
IDE Connector
आइडी की फुल फॉर्म होती है Integrated Drive Electronics ये मदर बोर्ड में कुछ हार्ड ड्राइव और ऑप्टिकल ड्राइव से कनेक्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
BIOS chip & COMS Battery
BIOS का फुल फॉर्म होता है Basic Input/Output System और COMS का फुल फॉर्म होता है Complementary Metal Oxide Semiconductor सीओएमएस बैटरी पावर्ड सेमी कंडक्टर चिप होती है जो की इन्फॉर्मेशन को स्टोर करके रखती है ये सिस्टम टाइम डेट से लेकर कंप्यूटर की सिस्टम हार्डवेयर सेटिंग्स तक हो सकती है।
जब आपका कंप्यूटर स्टार्ट होता है तू भी आईओएस इसमें स्टोर इन्फॉर्मेशन को यूज़ करती हैं। सीएमओ इस बैटरी का स्टैंडर्ड लाइफ टाइम 10 साल तक होता है। लेकिन यह कंप्यूटर के उपयोग एवं इनवायरमेंट पर निर्भर करता है। अगर COMS Battery फेल हो जाती है। तो सिस्टम सेटिंग गेट डेट एवं टाइम सेव नहीं होगा और अगर आपका कंप्यूटर ज़्यादा टाइम तक ऑफ रहा तो सीएमओ इस बैटरी डिस्चार्ज भी हो सकती है।
North Bridge & South Bridge
मदरबोर्ड को दो भागों में विभाजित किया जाता है नॉर्थ ब्रिज और साउथ ब्रिज। नॉर्थ ब्रिज मेमोरी पीसीआई स्लॉट को मैनेज करता है और साउथ ब्रिज प्रोसेसर नेटवर्क कार्ड को मैनेज करता है।
रिअर कनेक्टर
ये कंप्यूटर के सबसे किनारे पर दिए गए पोर्ट होते हैं। जिससे आप अपने माउस की-बोर्ड और डेटा केबल जैसी चीजों को जोड़ते हैं।
ग्राफिक कार्ड स्लॉट
ये मदर बोर्ड के नीचे दाईं तरफ लगाया गया स्लॉट है। जिससे हम अपने कंप्यूटर पर वीडियो इमेजेज देख पाते हैं। ग्राफिक कार्ड को ही विडियो कार्ड कहा जाता है। अगर आपके कंप्यूटर में ग्राफिक कार्ड नहीं होगा तो फिर हम अपने कंप्यूटर में विडिओ नहीं देख पाएंगे। आज कल कंप्यूटर में अच्छे से अच्छे ग्राफिक कार्ड लगाए जाते हैं और यहाँ तक कि दो-दो विडीओ कार्ड भी लगाए जाते हैं ताकि हम हाई क्वालिटी के गेम भी खेल सके।