मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों का भूमि रिकार्ड को ऑनलाईन किया गया है। हम जानेंगे कि Know how to check land records (Khasra/Khatauni/Naksha) online 2022 भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी/नक्शा) कैसे घर से ही देख सकते हैं।
इसके लिये आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। ऑनलाइन जानकारी प्राप्त होने से आपका समय की भी बचत होती है। आईये जानते है कि कैसे हम मध्यप्रदेश शासन की वेवसाईट https://mpbhulekh.gov.in के माध्यम से जमीन के खसरा, नक्शा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जानते है कि भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी/नक्शा) की ऑनलाइन जांच कैसे करें।
How To Check Land Records (Khasra / Khatauni / Naksha) Online 2023
https://mpbhulekh.gov.in मध्यप्रदेश शासन का भू-अभिलेख के संधारण का अधिकृत पोर्टल है। यह पोर्टल पर आमजन के लिए-भूअभिलेख से संबंधित विभिन्न सेवा उपलबध है जैसे कि –
भू-अभिलेख खोजना
भू-अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि (खसरा, खतौनी, नकशा)
अभिलेखागार के स्कैन्ड अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि
राजस्व न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि
भू-राज्सव का ऑनलाईन भुगतान
भूमि प्रयोजन व्यपवर्तन का आवेदन
व्यवहार न्यायालय में भूमि पर दर्ज प्रकरण
भूमि पर दर्ज जमानत का विवरण
भूमि बंधक एवं दृष्टिबंधक पश्चात भू-अभिलेख संधारण हेतु आवेदन
भू-अभिलेख की जानकारी पोर्टल पर साथ-के-साथ संधारित की जाती है वं आमजन इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिऐ स्वयं किसी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक भू-अभिलेख की डिजिटली प्रमाणित प्राप्त कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा भूलेख पोर्टल में भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी/नक्शा) ऑनलाइन देखने के लिये दो आधिकारिक वेबसाइट तैयार की गई है।
http://landrecords.mp.gov.in
https://mpbhulekh.gov.in/
एमपी भूलेख पोर्टल भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी/नक्शा) कैसे देख सकते है
एमपी भूलेख पोर्टल में आप अपना खसरा या नक्शा कैसे देख सकते है या डाउनलोड कर सकते हैं, नीचे निम्नानुसार बताया जा रहा है –
सबसे पहले मध्यप्रदेश शासन की आधिकारित वेवसाइट http://landrecords.mp.gov.in पर विजिट करेंगे। होमपेज पर आपको मध्यप्रदेश का नक्शा जिलावार प्रदर्शित होगा। आप जिस जिले का खसरा या नक्शा देखना चाहते है, उस जिले पर आपको क्लिक करना होगा। मध्यप्रदेश के नक्शे के जिले पर क्लिक करने पर आपको नया पेज प्रदर्शित होगा।
नया पेज आपको मध्यप्रदेश भूलेख की वेवसाइट https://mpbhulekh.gov.in पर रिडायरेक्ट कर देंगी। जहां पर आपको अनकों विकल्प मिलेंगे जैसे – री-नम्बरिंग सूची (स्कैन), भूमि बंधक, दृष्टि बंधक, कृषि भूमि राजस्व भुगतान, व्यपवर्तित भूमि राजस्व भुगतान, वर्तमान / पूर्व खसरा, वर्तमान / पूर्व वर्ष खतौनी, भू-भाग नक्शा, आबादी सर्वे अधिकार अभिलेख, बंदोबस्त अधिकार अभिलेख (स्कैन), बंदोबस्त खसरा (स्कैन), बंदोबस्त खतौनी (स्कैन), बंदोबस्त निस्तार पत्रक (स्कैन), पंचशाला खसरा (स्कैन) इत्यादि।
अगर आप वर्तमान / पूर्व खसरा देखना चाहते है तो आप नीचे दिये गये इमेज के अनुसार ‘वर्तमान / पूर्व वर्ष खतौनी’ पर क्लिक करेंगे।
‘वर्तमान / पूर्व वर्ष खतौनी’ पर क्लिक करने पर आपको एक नई विण्डो प्रदर्शित होगी। जिसमें दो अप्शन प्रदर्शित होंगे।
क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं।
क्या आप वर्तमान एवं पूर्व वर्ष का खसरा का डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते है।
अगर आप खसरा निकालना चाहते है तो Yes पर क्लिक करेंगे।
जिसके पश्चात एक नई विण्डो खुल जायेगी। जिसमें आप जिला, तहसील एवं गांव का चुनाव करेंगे। उसके पश्चात अगर आप खसरा संख्या से खसरा निकालना चाहते है तो आप खसरा संख्या पर क्लिक करेंगे। उसके बाद कैप्चा कोड (नम्बर) को खाली बाक्स पर लिखेंगे एवं ‘विवरण देखे’ पर क्लिक करेंगे। इसी तरह अगर आप भू-स्वामी या प्लॉट संख्या के आधार पर खसरा देखना चाहते है तो इसी क्रम को दोहरायेंगे।
अगली स्क्रीन पर आपको खतौनी का विवरण दिखाई देगा। जहां पर आप दिये गये खसरा संख्या का खसरा या नक्शा का विवरण प्राप्त कर सकते है। इसके लिये आपको नीचे दिये गये इमेज के अनुसार खसरा या नक्शा पर क्लिक करना है।
जैसे ही आप खसरा पर क्लिक करते है तो आपको एक नई विण्डो खुल जायेगी। जिसमें आपको खसरा की प्रति खुल जायेगी। इसी तरह अगर आप नक्शा पर क्लिक करते है तो आपको नक्शा की पीडीएफ प्रति डाउनलोड हो जायेगी। उसी विण्डो पर केस विवरण पर क्लिक करेंगे तो आपको उस खसरा में अगर कोई केस लगा है तो उसकी जानकारी प्रदर्शित होगी।